Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंदों को सामान उपलब्ध कराया

जरूरतमंदों को सामान उपलब्ध कराया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गांधी जयन्ती के अवसर पर इंडियन रोटी बैंक की हाथरस शाखा के तत्वावधान में जन बाजार का आयोजन इमली वाली धर्मशाला निकट जामा मस्जिद पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने जरूरतमंदों को उनका उपयोगी सामान देकर किया। इस अवसर पर रामेश्वर उपाध्याय, संरक्षक इंजी. शिवकुमार शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा (बंटी भैया) का माला एवं दुपट्टा पहना कर इंडियन रोटी बैंक की टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में कोआर्डिनेटर अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि जन बाजार के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को वह सामान उपलब्ध कराना है जिनसे वह लोग अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। कार्यक्रम में सौरभ जैन, योगेन्द्र उपाध्याय, अरूण उपाध्याय, प्रशान्त विकल, नितिन अग्रवाल, पीयूष मित्तल, शरद लोहिया, शिवम विकल, योगेश दीक्षित, सचिन गौड़, राजकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, विवेक गर्ग, सोमेन्द्र शर्मा, ललित सिसौदिया, भरत वर्मा, गौरव तिवारी, प्रवीन अग्रवाल, आयोग दीपक, आर्यान उपाध्याय, आशीष उपाध्याय, नरेन्द्र अग्निहोत्री, राम वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।