Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जीवन ही जीव व वन को मिलाकर बना है-एएसपी सिद्धार्थ

जीवन ही जीव व वन को मिलाकर बना है-एएसपी सिद्धार्थ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। मेला श्री दाऊजी महाराज के रिसीवर शिविर में आयोजित वन्य जीव-जंतु व पर्यावरण सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि जीवन ही जीव व वन को मिलाकर बना है। इसीलिए मानव अस्तित्व की रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण की उदासीनता को त्यागकर इस मुहिम को जनआंदोलन के रूप में बदलना होगा। सम्मेलन संयोजक व पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र की मुहिम की प्रशंसा करते हुए पूरा सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व वृक्षों की रक्षा करने तथा जल की बर्बादी रोकने का आव्हान किया।
जेपीजीडी महाविद्यालय चंदपा के संस्थापक केके दीक्षित एड. ने जिले में पर्यावरण संरक्षण की दशा व दिशा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि सम्मेलन संयोजक भवतोष मिश्र के संयोजकत्व में ही पहला पर्यावरण सम्मेलन इस मेले में 1995 में हुआ था।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम को भाजपा नेता सेक्रेटरी सिंह यादव, बसपा नेता प्रवीण कौशिक, कांग्रेस नेता सुरेंद्र पाल शर्मा कबाड़ी बाबा, व्यापारी अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, मैंडू चेयरमैन मनोहर सिंह आर्य, प्रमुख उद्योगपति चौ. आरबी सिंह, व्यापारी नेता हरीमोहन शर्मा गुरुजी, युवा चित्रकार भेदप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य भारती कौशिक, उमा शर्मा, चंद्रपाल सिंह भैयाजी, लखन चटर्जी, सम्मेलन संयोजक भवतोष मिश्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरक का कार्य करती है। भारतीय संस्कृति से विमुखता व पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण ही समस्या की जड़ है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
पूर्व प्रधान महेश यादव, गाफिल स्वामी, बाबा देवी सिंह निडर ने काव्य पाठ किया। सम्मेलन में स्वागताध्यक्ष संदीप दीपक(एकता मैडीकल स्टोर), देवेंद्र आर्य, किशन सिंह नेताजी, गंगाशरण उपाध्याय, योगेश शर्मा, राधेश्याम रजक, श्रीराम यादव, नाना हाथरसी, रामस्नेही, शैलजा मिश्र, श्रुति मिश्र, पराग कमल अग्रवाल, गौरव मिश्र, श्रद्धा, रुचि, दीप्ति, अनु, नीतू, दिव्य भारद्वाज, अनुज चौहान, मनोज अग्रवाल, अंशुल भारद्वाज, भूपेन्द्र दयाल शर्मा, राहुल, ठा. सुखवीर सिंह, अभिलाष बैनवाल, भीमसैन शर्मा, प्रियंका, अंजू शर्मा, अजय गौड़ एड., रामवीर सिंह, हिमांगनी शर्मा, मीना शर्मा आदि मौजूद थे।