Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नियुक्ति अवैध-चन्द्रवीर

भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नियुक्ति अवैध-चन्द्रवीर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रवीर सिंह ने भाजयुमो शहराध्यक्ष की नियुक्ति को अवैधानिक बताया है और पार्टी संगठन की बिना सहमति के की गई नियुक्ति गलत है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौ. चन्द्रवीर सिंह का कहना है कि अभी भाजयुमो की जिला कमेटी घोषित नहीं हुई है और उससे पहले किसी मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से भाजयुमो मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु पैनल मांगे थे लेकिन उन्हें अभी तक पैनल नहीं दिये गये हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के नियम व संगठन पदाधिकारियों से सहमति लिये बिना किसी प्रकार की कोई भी नियुक्ति नहीं की जा सकती है और भाजयुमो हाथरस मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति अवैधानिक है।