Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध कब्जा रोकने पर दबंगों ने की मारपीट, दंपति घायल

अवैध कब्जा रोकने पर दबंगों ने की मारपीट, दंपति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अवैध कब्जा रोकना दंपति को भारी पड़ गया। दबंगों ने दंपति को गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिसमें दंपति घायल हो गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर का है। यहां निवासी रामब्रेश पुत्र रामकिशन गाटा संख्या 86 व 122 पर काबिज है। आरोप है कि गांव के ही दबंग सुंदरपाल, महेंद्र, सत्यप्रकाश, सोनू आदि ने उक्त गाटा संख्या पर नींव भरने का काम प्रारंभ कर दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग गाली गलौज करने लगे। गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने एक राय होकर पीड़ित के ऊपर हमला बोल दिया। जब उसकी पत्नी ऊषा बचाने पहुंची तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान पीड़िता की टांग में फ्रेक्चर भी हो गया। घटना को हुए एक सप्ताह हो गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद से आरोपी पीड़ित परिवार को डरा धमका रहे हैं। जिसकी बजह से पीड़ित जान बचाकर अपने रिश्तेदारों के यहां शिकोहाबाद में शरण लिए हुए हैं। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए 16 दिसंबर को तहसील दिवस में भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।