Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया: कांग्रेस में शामिल

मोदी ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया: कांग्रेस में शामिल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जलेसर रोड स्थित कृष्णा वाटिका में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। श्री दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता से झूंठे वायदे करके देश की सत्ता पायी है। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। आज जनता सब जान चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस का है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा सोच व उनके विचारों से प्रवाहित होकर रमेश रावत व मणिकान्त पाठक के साथ अरूण कुमार समाधिया, नरायणहरी समाधिया, विनय कुमार सिंह, भोला पंडित, पं. रामनारायण शर्मा, डा. फोरनसिंह, महेश कुमार, विष्णु कुमार, मौहम्मद अली खान, मीनू अली खान, मुकेश कुमार आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वसमाज की हितैषी है। पीसीसी सदस्य अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि जिस तरह से सीबीआई के दो अधिकारियों को रात के 1 बजे प्रधानमंत्री द्वारा हटाया जाता है। इससे सिद्ध होता है कि देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। जिला उपाध्यक्ष ऋषि कुमार कौशिक ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने 100 प्रतिशत एफडीआई लागू करके देश के व्यापारी, छोटे दुकानदारों, छोटे उद्योगों को बन्द करने का काम किया है। कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में किसान, मजदूर, गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं। संचालन कृपेन्द्र सिंह चैहान ने किया।
बैठक में जितेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, अनिल दीक्षित, राजकुमार शर्मा, मुकेश कुमार, विजय कुमार चैहान, चिन्तन पाठक, विकास सक्सैना, मोहित, विवेक दुबे, देवेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार गुप्ता, जितेन्द्र गौतम, राजेश कुमार, शिवकुमार रावत, संजय खान, अन्ना हजारी, यक्ष रावत, प्रसव रावत, श्रीराम यादव, छीतरमल शर्मा, प्रेमचन्द्र समाधिया आदि उपस्थित थे।