Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने निकाला जुलूस

भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने निकाला जुलूस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा भाजपा की जन विरोधी नीति को लेकर बाजे वाली गली से काली पट्टी बाधकर जुलूस निकाला। वहीं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष लाला राईन गांधी ने कहा कि आज के दिन ही प्रधानमंत्री ने नोट बंदी कर लोगों को लाइन में लगाया था। देश के प्रधानमंत्री ने तुगलकी फरमान जारी करके देश की जनता के साथ धोखा किया। नोट बदलने के कारण कई लोगों की जाने गई। वहीं देश की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इस बात का सबूत दर्शा रहा कि गरीब जनता के पैसों से भाजपा के कार्यालय खुलवाये गये है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री बताये कि काला धन कहा गया। प्रदर्शन करने वालों में मौ. हसन सिददीकी, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग, इमरान कुरैशी, आमिर अली, संदीप तिवारी, बकार अहमद, राजेश शर्मा, अजय शर्मा, नदीम कुरैशी, सोहिल सिददीकी, फहीम कुरैशी, योगेश दिवाकर, मधु यादव आदि मौजूद रहे।