Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इस्पात मंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

इस्पात मंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एक वक्तव्य में इस्पात मंत्री ने कहा कि अनंत कुमार अच्छी सोच और भावनाओं वाले व्यक्ति थे तथा दयाभाव और सेवा के प्रतीक थे।
चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने श्री कुमार की संगठन क्षमताओं तथा उनके नेतृत्व के गुणों को याद करते हुए कहा कि एक अनुभवी संसदविद के रूप में उन्होंने हमेशा के लिए एक अमिट छाप छोड़ दी है।
इस्पात मंत्री ने कहा कि वे इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ उनकी प्रार्थनाओं में शामिल हैं। अनंत कुमार का आज तड़के बैंगलुरू में निधन हो गया।