Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गीतकार डॉ धनंजय का 74वां जन्मदिन मनाया गया

गीतकार डॉ धनंजय का 74वां जन्मदिन मनाया गया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार डॉ० धनञ्जय सिंह का जन्मदिन उनकी शिष्या डॉ. बबली वशिष्ठ ने कल शाम हिंदी भवन, नई दिल्ली में देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और कवियों की शानदार कविताओं के साथ मनाया। डॉ. बबली वशिष्ठ एवम् उनकी बहन मंजू वशिष्ठ ने इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों को जिनमे महेश दर्पण, मतीन अमरोही, संतोष खन्ना, विजय कुमार भाटिया, कैलाश वशिष्ठ, अनीता कपूर रहे। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवम् प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया, डॉ. अनीता कपूर को हिंदी प्रसार के लिए विशेष योगदान हेतु (गायत्री साहित्य शिरोमणि सम्मान) से सम्मानित किया गया। सभी साहित्यकारों ने अपनी सुन्दर कविताओं के साथ डॉ धनंजय को शुभकामनाएं प्रेषित की। मंच का शानदार संचालन कवि इंद्रजीत सुकुमार ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में किया।
इस अवसर पर जाने माने चित्रकार एवम् कवि संजय कुमार गिरि ने डॉ धनंजय सिंह का पेंसिल से बनाया सुंदर स्क्रेच भी भेंट किया जिसकी वहाँ उपस्थित सभी श्रोताओं ने उनकी भूरी-भूरी ने प्रसंसा की।