Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएसडी पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

एसएसडी पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आगरा रोड गिजरौली स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के मैदान पर सहोदय स्कूल कोम्पलैक्स द्वारा बालक एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता 2018-2019 आयोजित की गयी। जिसका उद्घाटन डा. रार्वट बागीस प्रधानाचार्य सैन्ट फ्रान्सिस इण्टर कालेज, प्रैसीडेण्ट हाथरस सहोदय स्कूल कोम्पलैक्स ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डा. जगदीश शर्मा प्रधानाचार्य सेण्ट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल व मुकेश नगाइच डायरेक्टर सैण्ट्रल पब्लिक स्कूल, डा.स्वप्ना मिश्रा प्रधानाचार्या सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, सैन्ट फ्रान्सिस इण्टर कालेज, लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, सेण्ट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल सादाबाद, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रूहेरी, सैण्ट्रल पब्लिक स्कूल सादाबाद, यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी, एम.जे. पब्लिक स्कूल सादाबाद, आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान एन एल पब्लिक स्कूल बरोस एवं बलवन्त सिह पब्लिक स्कूल सलेमपुर के बालक एवं बालिकाओं की 17 टीमों ने हिस्सा लिया।
बालक वर्ग में प्रथम मैच ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल एवं आबीएस पब्लिक स्कूल के बीच विजेता ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल। द्वितीय मैच यूनियन पब्लिक स्कूल एवं एम. जे. पब्लिक स्कूल के बीच विजेता एम. जे पब्लिक स्कूल। पहला सेमी फाइनल सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल व ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल के बीच विजेता ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल। दूसरा सेमीफाइनल बलवन्त सिह पब्लिक स्कूल व एम जे पब्लिक स्कूल के बीच विजेता बलवन्त सिह पब्लिक स्कूल। फाइनल बलवन्त सिह पब्लिक स्कूल व ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल फाइनल विजेता बलवन्त सिंह पब्लिक स्कूल सलेमपुर रहें।
बालिका वर्ग में प्रथम मैच सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल व सीपीएस सादाबाद के बीच विजेता सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल। द्वितीय मैच यूनियन पब्लिक स्कूल एवं सैन्ट फ्रान्सिस इण्टर कालेज के बीच विजेता सैन्ट फ्रान्सिस इण्टर कालेज। पहला क्वाटर फाइनल बलवन्त सिंह पब्लिक स्कूल व ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल विजेता बलवन्त सिह पब्लिक स्कूल। दूसरा क्वाटर फाइनल सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल और लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल विजेता सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल। तीसरा क्वाटर फाइनल सैन्ट फ्रांसिस इण्टर कालेज व एम जे पब्लिक स्कूल के बीच विजेता एम जे पब्लिक स्कूल। चैथा क्वाटर फाइनल आरबीएस पब्लिक स्कूल व एन एल पब्लिक स्कूल विजेता एन एल पब्लिक स्कूल। पहला सेमीफाइनल सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल और एम जे पब्लिक स्कूल विजेता एम जे पब्लिक स्कूल। दूसरा सेमीफाइनल एन एल पब्लिक स्कूल व बलवन्त सिह पब्लिक स्कूल विजेता एन एल पब्लिक स्कूल। फाइनल एन एल पब्लिक स्कूल बासअमरू व एम जे पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल विजेता एन एल पब्लिक स्कूल बासअमरू रहे।