Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश में नारी सशक्तिकरण अभियान 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर, तक

प्रदेश में नारी सशक्तिकरण अभियान 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर, तक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभियान का शुभारंभ करेंगे
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेष में आगामी 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर, 2018 तक नारी सषक्तिकरण अभियान का संचालन किया जायेगा। लखनऊ के मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में 20 नवम्बर, को आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कानपुर, अयोध्या, लखनऊ मंडलों के प्रत्येक ब्लाक से 11 सदस्यीय अभियान समिति के सदस्य भाग लेंगे। इन मण्डलों के अतिरिक्त प्रदेश के सभी जनपदों में चयनित स्थान पर इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग की व्यवस्था की जायेगी, जिसमें प्रत्येक ब्लाक स्तर पर गठित की गयी अभियान समिति के सदस्य तथा जिला स्तर कार्यरत सभी महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चंद्र पाण्डेय ने आज योजना भवन में प्रदेश के जिलाधिकारियों के साथ नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा वीडियों कान्फ्रेसिंग के द्वारा की। उन्होंने कहा कि अभियान के अंर्तगत संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू रूप से संचालन, कार्यन्वयन एवं अनुश्रवण का दायित्व संबंधित जिलाधिकारियों का होगा।
डाॅ0 पाण्डेय ने बताया कि अभियान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय तथा जिले स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय समिति गठित की गयी है। उन्होंने कहा कि अभियान के संचालन का मुख्य उद्देश्य नारी सषक्तिकरण हेतु केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को उपलब्ध कराना है।
मुख्य सचिव ने महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के संबंध में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य का वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम के शुभारम्भ के पश्चात संचालित कराए जाने वाले राज्य स्तरीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के अंर्तगत षिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वरोजगार, पंचायती राज एवं गृह विभाग द्वारा महिलाओं के प्रषिक्षण हेतु संबंधित विभाग द्वारा एक अधिकारी को प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु नामांकित करने के निर्देश दिये, जिसमें कार्यक्रमों के बारे में महिलाओं को जानकारी उपलब्ध कराकर प्रशिक्षित किया जा सके। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों के प्रमुख सचिवों को अभियान के दौरान अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रम के अनुश्रवण के निर्देष भी दिये गये है।
वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग में अपर मुख्य सचिव, सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव महिला कल्याण मोनिका एस0गर्ग सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।