Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इन्दिरा गांधी की जयन्ती मनाई

इन्दिरा गांधी की जयन्ती मनाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सादाबाद गेट स्थित कार्यालय पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी की जयन्ती जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में मनायी गयी। इन्दिरा गांधी के छविचित्र पर जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित व मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने माल्यार्पण व अन्य कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दीं।
करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने अपनी नीतियों व सिद्धान्तों एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर सन 1971 में पाकिस्तान को युद्ध में हराकर बंगलादेश के निर्माण में सफल भूमिका निभाई। पं. ब्रह्मदेव शर्मा, पी.सी.सी. सदस्य अशोक कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल ने कहा कि इन्दिरा गांधी तुरन्त निर्णय लेने वाली महिला थीं। संचालन कृपेन्द्र सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर पं. ऋषिकुमार कौशिक, गोविन्दशरण चतुर्वेदी, अवधेश बक्शी, अजीत गोस्वामी, संजय खान, ब्रजमोहन शर्मा, डा. रतन सिंह, त्रिलोकी शर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, सुरेशचन्द्र शर्मा, प्रभाशंकर शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, संजीव कौशिक, अविनाशचन्द्र पचौरी, हरीशंकर शर्मा, छीतरमल शर्मा, के.डी. शर्मा, जे.पी. शर्मा, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।