Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रवी गोष्ठी में किसानों को दी आय दोगुनी करने की जानकारी

रवी गोष्ठी में किसानों को दी आय दोगुनी करने की जानकारी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। विकास खंड परिसर स्थिति सभागार में रवी गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आय दोगुनी करने की तकनीक की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने किसानों से खेतों में फसल के अवशेष को जलाने की बजाय उन्हें कल्टीवेटर अथवा हैरो से जुताई कराने की सलाह दी, जिससे जैविक खाद और हरीखाद बन कर जमीन को उपजाऊ बनाएं। जिससे फसल की पैदावार में दो गुनी तक वृद्धि प्राप्त कर अपनी आय को दोगुना करें। गोष्ठी में क्षेत्र से भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने किसानों को फसल की नराई, गुराई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव व फसल से कैसे आय को बढाया जाए। पर विस्तार से चर्चा की। किसानों को दोगुनी आय बढ़ाने की तकनीकी जानकारी भी दी। वक्ताओं में सूरजपाल सिंह, रामवहादुर सिंह यादव, महेंद्र सिंह सैंगर, डॉ. ओमकार सिंह यादव, महेश चंद्र, वीरसिंह, प्रमोद कुमार जितेंद्र कुमार, रघुवीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त कर किसानों को कृषि से अधिक आय अर्जित करने के बारे में विस्तार से बताया। गोष्ठी में किसानों ने भी कृषि वैज्ञानिक और अधिकारियों से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर जिज्ञाशा को शांत किया। गोष्ठी के अंत में बीडीओ ने सभी का आभार व्यक्त किया।