Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश को उत्तम बनाने के लिए आप ने लगाया कैंप

प्रदेश को उत्तम बनाने के लिए आप ने लगाया कैंप

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए आज दोपहर 12ः00 बजे से लेकर शाम 6ः00 बजे तक राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आवाहन पर आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधानसभा प्रभारी चौधरी बलवंत सिंह सचान द्वारा घाटमपुर रोडवेज बस स्टैंड के बगल में कैंप लगाकर उत्तर प्रदेश राज्य को चार राज्यों में विभाजित किए जाने हेतु स्थानीय नागरिकों से हस्ताक्षर अभियान चलाकर उनसे सहमति पत्र भरवाए गए। जिसे राष्ट्रपति के पास अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए इस बात पर समर्थन दिया, कि छोटे राज्यों का विकास बड़े राज्यों की अपेक्षाकृत तेजी से होता है। इस प्रक्रिया में सक्रिय रुप से सहयोग देने वाले प्रमुख लोगों में विधानसभा सचिव डॉक्टर बलराम सिंह नगर अध्यक्ष अंसार अहमद, बृजेश, सुनील, अनूप गोस्वामी, इस्लाम कुरैशी, अबू सुफियान आदि लोग मौजूद रहे।