Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रजत गुप्ता का नाम राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान 2018 के लिए चयनित

रजत गुप्ता का नाम राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान 2018 के लिए चयनित

रजत गुप्ता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कल बुधवार 21 नवम्बर को आन्ध्र भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ इण्डिया ने जनपद कानपुर देहात अकबरपुर के रजत गुप्ता का नाम राष्ट्रीय युवा गौरव सम्मान 2018 के लिए चयनित किया है। सम्मान समारोह में कई मंत्रालय के विशेष सम्मानित सदस्य एवं अधिकारीगण सम्मलित होंगे।
राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2018 का विशेष सम्मान केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मंत्री विजय गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मंत्री रामदास अठावले सहित कई अन्य मंत्रालयों के मंत्रीगणों सहित कई विशेष सदस्यों एवं अधिकारियों कें सरक्षण में प्रदान किया जायेगा। उसके साथ ही पूरे देश कें चयनित युवाओं कें साथ विशेष वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
रजत ने बताया यह सम्मान वर्ष 2010 से अब तक के सभी किये हुए समाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है जिसमें मतदान जागरूकता, सुरक्षा जागरूकता, सफलता जागरूकता सहित दर्जनों विशेष जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। यह सम्मान प्राप्त कर भारत देश, उत्तर प्रदेश सहित जिला कानपुर देहात का गौरव एवं सम्मान बढ़ा कर एक नेक काम करूँगा। आगे भी प्रयास करूंगा कि युवाओं और बच्चों की वास्तविक समस्याओं से सभी मंत्रालयों को रूबरू कराऊ।