Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की मौत पर भड़के, थाने पर हंगामा, कार्यवाही व मदद की मांग

महिला की मौत पर भड़के, थाने पर हंगामा, कार्यवाही व मदद की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे में नाली निकासी को लेकर दबंगों द्वारा पडोसी महिला व उसके परिजनों के साथ बेरहमी से कल की गई मारपीट, पथराव में गम्भीर घायल महिला को उपचार हेतु आगरा ले जाते में मौत हो जाने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने आज थाने के सामने जमकर हंगामा काटते हुए जाम लगा दिया और हायतौबा की।
ज्ञात रहे थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला चौबे में कल नाली निकासी को 2 पक्षों में पहले विवाद हुआ और फिर विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया था और इस संघर्ष में 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे जबकि मृतक महिला के पक्ष से वह स्वयं करीब 55 वर्षीय श्रीमती गायत्री देवी पत्नी कांतीप्रसाद के अलावा मृतका की पुत्री काजल, पुत्र राजकुमार, नीतू पत्नी हरपाल, मंजू पत्नी प्रेमचन्द्र व रिषभ पुत्र गोपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घायल महिला गायत्री देवी को गम्भीर हालत में उपचार हेतु आगरा रैफर किया गया था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
महिला की मौत से आक्रोशित परिजन व तमाम महिलायें थाना हाथरस गेट पर पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ कडी कार्यवाही व पीडित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने अलीगढ रोड पर जाम लगा दिया तथा जाम की सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शांत कराया तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।उक्त घटना की रिपोर्ट मृतका के पुत्र राजकुमार पुत्र कांतीप्रसाद ने थाने में दर्ज करा दी है जिसमें गांव के ही श्यामवीर सिंह, कुंवरपाल सिंह पुत्रगण मेक सिंह, श्रीमती कमला देवी पत्नी मेक सिंह तथा वीरी सिंह को नामजद किया गया है।