Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मन की बात की भाजपा ने गोल्डन जुबली मनायी

मन की बात की भाजपा ने गोल्डन जुबली मनायी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 50 वां संस्करण पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम सासनी गेट स्थित मैफेयर होटल पर सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीबी पर सुनकर मनाया गया।
मन की बात की 50 वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोल्डन जुबली नाम देकर बडी धूमधाम से कार्यकर्ताओं ने देखकर मनाया। इस अवसर पर भाजपा शहराध्यक्ष मोहन पंडित ने कहा कि मन की बात का आरम्भ 3 अक्टूबर 2014 को विजय दशमी के दिन हुई थी। आज 50 वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडी धूमधाम से मनाया है। मन की बात से आपके मन की भावनायें मेरे दिल तक पहुंचती है। सभी परिवार के लोग एकत्रित होकर मन की बात को सुनते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्य ने कहा कि आज मन की बात को सभी कार्यकर्ताओं ने गोल्डन जुबली के रूप में मनाया है। मन की बात से स्वेच्छा से सुना गया इसमें राजनीति नहीं है। युवा वर्ग मोदी जी के मन की बात को पसंद कर रहे हैं। मोदी जी ज्यादा से ज्यादा पत्र स्वयं पढते हैं। मोदी जी स्वयं कहते हैं कि ‘मोदी आयेगा चला जायेगा लेकिन संस्कृति अमर रहेगी।’
मन की बात को गोल्डन जुबली बनाने में शहराध्यक्ष मोहन पंडित, जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्य, महिला जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा, मनोज वर्मा, दिलीप चैधरी, सुनीत आर्य, श्याम अग्रवाल, पवन वर्मा, जीतू कुमार, , अशोक गोला, विशाल दीक्षित, अशोक अग्रवाल, रवि वाष्र्णेय, सुरेश चैधरी, कपिल अग्रवाल, सुचेता जाॅन, सुनीता वर्मा आदि थे।