Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की आय दोगुनी से अधिक कर समृद्धिशाली बनाना सरकार की प्राथमिकता में: जिलाधिकारी

किसानों की आय दोगुनी से अधिक कर समृद्धिशाली बनाना सरकार की प्राथमिकता में: जिलाधिकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष जनदीय रबी कृषि उत्पादकता गोष्ठी 2018-19 कृषक मेला, कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं गन्ना किसानों एवं प्रगतिशील कृषकों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रबी किसान गोष्ठी प्रर्दशनी का फीता काटकर जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया एवं गोष्ठी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ भी किया। जिलाधिकारी ने गोष्ठी में निर्देश दिये कि सभी समितियों में हर हाल में खाद उपलब्ध हो जाये जिससे कि किसानों को कोई परेशानी न उठाने पडे। उन्होंने कहा कि आवारा जानवरो के लिए गौशाला बनाने के लिए कुछ रूपया मिल गया है मगर अभी रूपया और मांग की गयी है। उन्होंने कहा कि हर गांव में पांच-चार लोग मिलकर एक गौशाला के रूप में गांव समाज की जमीन में बना ले जिससे कि फसलों को बचाया जा सके।  जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान रबी अभियान की सफलता के लिए कृषि विभाग तथा प्रदेश कृषि नीति द्वारा बताए गए दिशा निदेर्शो व आधुनिक तरीके से कृषि कर कृषि उपज व उत्पादन बढ़ाकर कृषि व किसान विकास समृद्धि मे आगे आए। किसानों के लिए कठिनाई मुश्किलें, बाधाएं आती रहती है परन्तु वह बाधाओं से विचलित हताश न हो। कोई न कोई रास्ता निकालकर कृषि विकास कर अग्रिम स्थान प्राप्त करते है किसानो के विकास, उत्थान तथा उन्नयन के प्रति केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। शासन की परिकल्पना है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी से अधिक कर समृद्धिशाली व सशक्त बनाना है। अर्थ व्यवस्था में कृषि का रोल है। सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओ का किसान बढ़चढकर लाभ ले। किसान व्यवसाय से अधिक कृषि अपनी संस्कृति समझे तथा प्रगतिशील किसान बनने की ओर अग्रसर निरन्तर है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद मे कृषि विकास की असीम संभावना है। आधुनिक तकनीकी उन्नतिशील बीज, खाद आदि उपयोग कर उपज बढ़ाए तथा किसान कहने और कहलाने मे गर्व महसूस करे। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विविधिकरण के माध्यम से खेती करें और उसकी आय कैसे दोगुनी हो इस पर चिंतनमंथन व कार्य करें। मत्स्त्य पालन, पशुपालन आदि को भी अपनायें, उन्होंने उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव से कहा कि वे रबी की फसल वृद्धि के लिए एक कन्ट्रोल रूम भी खोल दे वहां पर एक फोन व स्टाफ पूरी तरह सक्रिय करे। किसानों की जो भी समस्यायें आये उसको लिखकर उसका निस्तारण किया जाये। उन्होने अधिकारियों से कहा कि किसानों को मंच के माध्यम से जो मोबाइल नंबर नोट कराया है उसको किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए अवश्य उठाये। उन्होंने किसानों से कहा कि धान के क्रय के लिए किसान जनसेवा केन्द्र में रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बेवसाइड www.fcs.up.nic.in पर किसान रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले। किसान धान क्रय केन्द्रों में आधार कार्ड, पास बुक की छायाप्रति आदि अवश्य लेकर जाये। जिलाधिकारी ने उक्त गोष्ठी के सम्बोधन के पूर्व लगे प्रदर्शनी स्टालों का निरीक्षण भी किया।  मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार राय, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, कृषि वैज्ञानिकों डा0 अभिमन्यु यादव फसल सुरक्षा, डा0 अरविन्द कुमार, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई, उद्यान निरीक्षक, अधिशाषी अभियंता, कृषि अधिकारी सुमित पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि ने भी अपने विचार रखे। कृषि गोष्ठी मे कई किसानो, प्रधानो द्वारा भी अपने विचार रखे गए। किसानों ने महत्वपूर्ण सुझावों आदि से अवगत कराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य जन उपस्थित थे। किसान मेले व प्रर्दशनी को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उद्यान, मत्स्य, वन, कृषि, पशु पालन, भूमि सुधार विभाग की स्टाल को देखा तथा संबंधित को उचित दिशा निर्देश भी दिए। किसान मेले व प्रर्दशनी मे कृषि विभाग द्वारा भी कृषि विकास लिटरेचर दिया गया।