Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धान खरीद हेतु 46 धान क्रय केन्द्र विभिन्न ब्लाकों में संचालित, किसान ले लाभ: डीएम

धान खरीद हेतु 46 धान क्रय केन्द्र विभिन्न ब्लाकों में संचालित, किसान ले लाभ: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत धान खरीद हेतु 46 धान क्रय केन्द्र विभिन्न ब्लाकों में संचालित है। इस वर्ष धान का सरकारी खरीद मूल्य कामन धान रू0 1750/-प्रति कुन्तल निर्धारित है। धान विक्रय हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल http://fcs.up.nic.in पर धान विक्रय हेतु पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत कृषकों से जोतबही/कम्प्यूटराइज्ड खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के आधार पर किसानों से सीधे खरीद की जायेगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में धान खरीद की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2019 तक निर्धारित है। किसान भाईयों को केन्द्र प्रभारी द्वारा धान के मूल्य का भुगतान आर0टी0जी0एस0 से किये जाने की व्यवस्था है। क्रय केन्द्रों पर उतराई व छनाई में आने वाला व्यय कृषक द्वारा वहन किया जायेगा, जिसका भुगतान रू0 20/- प्रति कुन्तल की दर से आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से उनके बैंक एकाउण्ट में खरीद मूल्य के साथ क्रय एजेन्सी द्वारा किया जायेगा।
इसी प्रकार मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत जनपद में मक्का की खरीद हेतु तीन क्रय केन्द्र-सन्दलपुर, मण्डी समिति-झीेझक व मण्डी समिति-पुखरायाॅ में संचालित हैं। मक्का का समर्थन मूल्य रू0 1700/- प्रति कुन्तल निर्धारित है। जनपद में मक्का खरीद की अन्तिम तिथि 15 जनवरी , 2019 तक निर्धारित है। मक्का विक्रय हेतु कृषक बन्धुओं को धान खरीद की भाॅति खाद्य विभाग के पोर्टल http://fcs.up.nic.in पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है।