Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल का किया निरीक्षण, सुनी बंदी महिलाओं की समस्यायें

महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल का किया निरीक्षण, सुनी बंदी महिलाओं की समस्यायें

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाकारागार माती में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला बंदियों की जनसुनवाई व समीक्षा की। उन्होंने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत किया। महिला आयोग की सदस्य ने जिलाकारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला बंदियों से जानकारी ली कि जिला कारागार में कोई दिक्कत तो नही है जिस पर महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि यहां पर सारी व्यवस्थायें सही है समय से प्रातः काल का नास्ता, दोपहर का भोजन, सांय काल का भोजन मिलता है तथा स्वेटर, कंबल आदि सही मिलता है किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होती है।
निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि प्रातःकाल का नास्ते में दलिया, गुड, चाय मिलता है। इसी प्रकार दोपहर के भोजन में उरद, चना, दाल, मूली सब्जी, रोटी मिलती है तथा सायं काल का भोजन में मसूर दाल, आलू, गरम साग सब्जी, रोटी आदि मिलती है। महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार में बने अस्पताल, किचेन, फ्रीजर आदि का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में महिला बन्दी 66 मिली महिला बन्दियों के साथ रह रहे बच्चों की संख्या 11मिली। जेलर द्वारा बताया गया कि कुल बन्दी 1379 है जिसमें किशोर बन्दी 33, सिद्धदोष बन्दी महिला 13 व पुरूष 272 है। इसी प्रकार विचाराधीन बन्दी पुरूष 1008 तथा महिला 53 है। महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार की सारी व्यवस्थायें ठीक पाये जाने पर जेल अधिकारी की पशंसा भी की। निरीक्षण के दौरान जेलर कुश कुमार सिंह, उप जेलर कुंवर रणजय सिंह व राजेश राय, मिथलेश सिंह, चिकित्साधिकारी पवन कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में जन सुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी, महिला थाना निरीक्षक, महिला हेल्पलाइन आदि को निर्देशित किया कि महिलाओं के प्रकरण में किसी की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। पींडित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर एक सप्ताह के भीतर करके प्रकरण निस्तारित करें।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर, महिला थाना निरीक्षक दुर्गा धीमांग आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।