Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो दिन से गायब व्यक्ति का शव मिला

दो दिन से गायब व्यक्ति का शव मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराह पर रसूलपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति का शव मिलने से हडकम्प मच गया। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति मन्दबुद्धि का था, जो कि दो दिन पूर्व घर से गायब हो गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने शव विच्छेदन गृह में रखवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहा पर एक चाय की दुकान के समीप लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। घटना पर लोगो का हुजूम लग गया, उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया। मृतक के पास मिले पते के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। जिला अस्पताल पहुच कर मृतक के भतीजे जीमल पनुत्र मेहदी हसन ने मृतक की शिनाख्त शहनशाह पुत्र अब्दुल अजीज खाॅ निवासी झमैयाटोला रसूलपुर के रूप में की गयी। परिजनों ने बताया कि वृद्ध अवस्था में दिमाक ने काम करना बन्द कर दिया था। दो दिन पूर्व घर से निकल गये काफी खोजा लेकिन पता नही चला आज सुबह पुलिस की सूचना मिली कि उसकी मैनपुरी चौराहा पर चायपीते समय मौत हो गयी। शरीर पर किसी प्रकार की चोट नही लगी है।