Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रसपा के होर्डिंग पर जूता टांगने से आक्रोशित कार्यकर्ता

प्रसपा के होर्डिंग पर जूता टांगने से आक्रोशित कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष अजीम भाई सीओ कार्यालय पर तहरीर देते प्रसपा कार्यकर्ता

सपा मुर्दाबाद के लगाये नारे-सीओ कार्यालय पर दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर के पास लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लगे एक होर्डिंग पर किसी ने जूता टांग दिया। जिसके बारे में जब कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई तो उन्हांेने मौके पर पहुंच उसके फोटोज लेने के साथ ही उतारकर सपा के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये आक्रोश जताया। इसके बाद सीओ कार्यालय पर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजीम भाई संग पहुंचे और इंस्पेक्टर उत्तर को तहरीर दी।
बताते चलें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की नौ दिसंबर को लखनऊ में जनाक्रोश रैली को लेकर शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग्स-बैनर लगे हुये हैं। इसी क्रम में एक होर्डिंग थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर के बगल से भी लगा है। जिस पर किसी अज्ञात ने जूता टांग दिया। इसकी जानकारी जैसे ही प्रसपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार यादव को हुई वे कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाये। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष अजीम भाई को अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग सीओ कार्यालय पहुंच इंस्पेक्टर उत्तर रविंद्र दुबे को तहरीर देते हुये कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव विपिन यादव, संकल्प यादव, प्रेम अतुल, अर्जुन चौधरी, बन्टू यादव, रोहित यादव, प्रशांत यादव, अंकित गोलू आदि मौजूद रहे।