Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान सरकार बदलते है युवा नेता मिलने से किसानों की समस्या का होगा निस्तारण-परिहार

किसान सरकार बदलते है युवा नेता मिलने से किसानों की समस्या का होगा निस्तारण-परिहार

वार्ता के दौरान जानकारी देते भाकियू के आगरा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय किसान युनियन टिकैत गुट के नेताओं द्वारा आज वार्ता के दौरान बताया कि बिजली के नाम पर किसानों को जमकर शोषण किया जा रहा है। टिकैट गुट को सक्रिय करने के बाद जनपद में किसानों की समस्यों को जल्द निस्तारण कराया जायेगा। वही युवाओं को संगठन से जोडने के बाद भारतीय किसान युनियन सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेगी। वही युवा किसान नेता अजय शर्मा को जिला संयोजक का पदभार सौपा गया।
उक्त जानकारी देते हुए वार्ता के दौरान भारतीय किसान युनियन (टिकैत गुट) के आगरा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार ने दी। वही उनके साथ दर्जनों किसान युनियन के नेता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला संयोजक बने अजय शर्मा ने कहा कि मै किेसान का बेटा हूॅ। किसान की समस्यों को भलीभाॅति पहचनता है। संगठन ने जो कार्य दिया है उसके लिए अपने युवा किसान भाईयों के साथ मिलकर किसानों की आवाज को बुलन्द करता रहूगा। युवा संयोजक का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। वही योगेश बघेल का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि उम्र के चलते किसानों की आवाज उठाना काफी कठिन हो गया था। युवा देश की फिजा को बदलते है आज युवा संयोजक मिलने से किसानों में नई उर्जा आयेगी। अब किसानो की बिजली की समस्या का जल्द ही निस्तारण हो सकेगा।
रामवीर सिंह ने कहा कि जनपद में किसानो का बिजली ने नाम पर शोषण किया जा रहा है। बिजली का बिल जमा करने के बाद भी बकाया खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। किसानों को बिजली एक ओर समय से नही मिल रही है वही उसके बाद बिल का भार भी उनके उपर जबरन थौपा जा रहा है। इस से किसान काफी परेशान है। प्रदेश वे देश की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। वह केवल फैंकने का कार्य करती है। केन्द्र में मोदी प्रदेश में योगी सरकार गप्पू सरकार बनी हुई है। जो केवल किसानों के अहित का कार्य कर रही है। जिसका उधारण परिर्वतन के लिए किसानों ने मध्यप्रदेश राजस्थान में दिया है। किसान परेशान होगा तो सरकार को उखाड फैकेंगा। वार्ता के दौरान शिशुपाल सिंह, छोटेसिंह बन्टी जिला उपाध्यक्ष आदि दर्जनों किसान नेता मौजूद रहे।