Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए रजत गुप्ता को मिला सम्मान

नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए रजत गुप्ता को मिला सम्मान

अकबरपुर/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं उन्हें अपने हक के लिए मुखर बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान में आज बुधवार को माती कलेक्ट्रेट प्रोबेशन आफिस में नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर ने कानपुर देहात की शान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकॉर्ड विजेता रजत गुप्ता को माती कलेक्ट्रेट में ससम्मान बुलाकर एक प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान दिया। यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम हिन्दी भवन में दिया जाना प्रस्तावित था परन्तु उपमुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में रजत गुप्ता के होने के कारण आज प्रदान किया गया। विशेष सम्मान कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजाशंकर, दीपिका, सुनील वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।