Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सामग्री चयन एवं मूल्य निर्धारण प्रक्रिया उपस्थित व्यवसायिकों के समक्ष की जायेगी सम्पन्न 

सामग्री चयन एवं मूल्य निर्धारण प्रक्रिया उपस्थित व्यवसायिकों के समक्ष की जायेगी सम्पन्न 

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम के सम्बन्ध में भोजन एवं पाण्डाल व्यवस्था हेतु अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की गयी है। पाण्डाल एवं भोजन व्यवस्था हेतु आपूर्ति की जाने वाली सामग्री का विवरण एवं उससे सम्बन्धित शर्ते वेबसाइट www.kanpurdehat.nic.in से डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही वैवाहिक जोडों हेतु पायल, बिछिया, बर्तन आदि का क्रय किया जाना है। जिसमें आपूर्तिकर्ता प्रायः स्वर्णकार एवं वर्तन विक्रेता अलग-अलग फर्मे (यथावश्यकता एकल फार्म) होंगे। जोडों की संख्या 125 अनुमानित है।  उपरोक्त जानकारी देते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणीन्द्र सिंह ने समस्त इच्छुक फर्मो से अपील की है कि वह अपनी सामग्री का नमूना सहित उक्त प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते है। प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 02 जनवरी 2018 को समय अपरान्ह 2 बजे कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात के कक्ष में खोली जायेगी। सामग्री चयन एवं मूल्य निर्धारण प्रक्रिया समस्त उपस्थित व्यवसायिकों के समक्ष ही सम्पन्न करायी जायेगी। फर्म का निर्धारण होने के उपरान्त उनसे सहमति पत्र प्राप्त किया जायेगा।