Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपने अधिकारों के लिए लेखपाल संघ ने की आवाज बुलंद

अपने अधिकारों के लिए लेखपाल संघ ने की आवाज बुलंद

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। आज दोपहर स्थानीय तहसील सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा घाटमपुर द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा व संचालन जिला मंत्री प्रभात कुमार द्वारा किया गया। बैठक में लेखपालों को अन्य तहसीलों में नियम विरुद्ध संबंध करने व शासन से प्राप्त आदेशों के अंतर्गत लेखपाल कक्ष मैं समस्त संसाधन के स्थापना अब तक न किए जाने पर लेखपाल संघ द्वारा आंदोलन करने की पुनःरणनीति पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें लेखपाल पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद तहसील कार्यालय स्थित लेखपाल संघ कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष व जिला मंत्री द्वारा किया गया। आज की बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमा कांत श्रीवास्तव, जिला मंत्री सुरेंद्र साहू, जिला ऑडिटर पंकज सोनकर, तहसील अध्यक्ष राम कुमार श्रीवास्तव, तहसील मंत्री नवनीत मिश्रा, राजीव अवस्थी, सुजीत कुशवाहा, आनंद शंकर पांडे, नरेंद्र तिवारी, के के मिश्रा, अनुपम पटेल, धीरज पांडे, उमेश साहू, शुभम सिंह, शैलेंद्र पाल, अनूप तिवारी, राजकुमार आदि दर्जनों लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने फीता काटकर लेखपाल कक्ष का उद्घाटन किया। और सभी साथियों के सुख दुख में साथ देने का आश्वासन भी दिया।