Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़ित महिलाओं के प्रकरण में किसी की कोताही नहीं होगी बर्दाश्तः पूनम कपूर

पीड़ित महिलाओं के प्रकरण में किसी की कोताही नहीं होगी बर्दाश्तः पूनम कपूर

महिला आयेाग की सदस्य सर्किट हाउस में जनसुनवाई सुनते हुए

सीएचसी अकबरपुर का महिला आयोग की सदस्य ने किया निरीक्षण, साफ सफाई पर विषेष ध्यान देने के दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सर्किट हाउस माती में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाएं जाने एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए अधिकारियों से बातचीत किया। जनसुनवाई के दौरान पूनम कपूर ने क्षेत्राधिकारी आदि को निर्देशित किया कि महिलाओं के प्रकरण में किसी की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। पींडित महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर एक सप्ताह के भीतर करके प्रकरण निस्तारित करें।
सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्य ने जन सुनवाई के दौरान 17 महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसे गंभीरता से सुनते हुए प्रकरण को मौके पर ही सुलह समझौता हेतु समझाया तथा महिला हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की तथा लंबित प्रकरणों को निस्तारण कराया तथा उन्होंने अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम सदर आनन्द कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर महिला मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल परिसर में गन्दगी पर नाराजगी व्यक्त कर पूनम कपूर ने व्यवस्था में सुधार करने के आदेश चिकित्सा अधीक्षक को दिये।
अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुँची राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने शासन की महत्वपूर्ण जननी सुरक्षा योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जाँच पड़ताल की। महिला वार्ड के प्रसव कक्ष निरीक्षण कर और सुधार के निर्देश चिकित्सा प्रभारी को दिये। प्रसव हेतु भर्ती महिलाओं से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पूनम कपूर ने अस्पताल में होने वाली डिलीवरी के मेल फीमेल रजिस्टर को चैक कर नवजातों के अनुपात पर संतोष व्यक्त किया। महिला आयोग की सदस्य ने कुछ दिन पूर्व प्रसव करा चुकी महिलाओं से इनके रजिस्टर में दर्ज मोबाइल फोन पर सम्पर्क कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के अलावा किसी डॉक्टर अथवा कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने के सम्बन्ध भी जानकारी ली। महिलाओं द्वारा अस्पताल में मिली सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करने के अलावा रिश्वत न मांगे जाने की बात कहने पर पूनम कपूर संतुष्ट दिखाई दी। उन्होंने ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता चैक करने के साथ ही पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गन्दगी पर पूनम कपूर ने नाराजगी व्यक्त करके चिकित्सा अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने व सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये शासन द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। महिला स्वास्थ्य के प्रति सरकार सजग है। इस मौके पर अधिकारी व चिकित्सक आदि मौजूद रहे।