Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खीरों थाने में तैनात मुन्शी ब्रजेश कुमार पर धन उगाही का आरोप

खीरों थाने में तैनात मुन्शी ब्रजेश कुमार पर धन उगाही का आरोप

खीरों थाने में अंगद पैर की तरह जमा मुन्शी, पीड़ित ने लगाया आरोप
रायबरेली, सलमान चिश्ती। लालगंज तहसील के खीरो थाना क्षेत्र के नन्दाखेरा गांव में एक बुजुर्ग् महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही है। कही न्याय न मिलने पर आज महिला ने पुलिस आधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी व पती शिव राखन शुक्ला की जान का खतरा बताकर न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रो के अनुसार महिला को घर में अकेला पाकर गांव के ही कमल तिवारी ने महिला की पिटाई कर दी थी। महिला ने घर में घुस कर अपनी जान बचाइ लेकिन् कमल तिवारी ने घर में घुस कर महिला के पीटा था। जिसकी शिकायत महिला ने खीरो थाने में की थी। महिला व पती शिव राखन ने बताया की थाना इंचार्ज गस्त पर गए थे इसलिए उन लोगों ने मुन्शी ब्रिजेश को शिकायती पत्र दे दिया। तीन दिन चक्कर काटने के बाद जब मुन्शी से पूछा तो उसने 5000 रुपए मांगे। रुपए न देने पर कोई कर्यवाही नहीं की। 15 दिन बाद थानाइंचार्ज के कहने पर मुकदमा लिखा गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कमल तिवारी लगातार गाली गलोज करता है। पीड़िता के पती शिव राखन ने दबंगो के डर से अपने घर न जाकर रिस्तेदारो के यहाँ पनाह ले रखी है। बुजुर्ग महिला ने मीडिया को एक विडियो दिया जिसमे दबंग कमल तिवारी पीड़िता के घर में कूड़ा फेक रहा है। और गालिया दे रहा है। आखिर कब तक गरीबों को न्याय के लिए भटकना पड़ेगा। जहा एक तरफ रायबरेली पुलिस आधीक्षक सुनील् कुमार सिंह ने जिले की पुलिसिंग को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं रखी। वही खीरो थाने में लम्बे समय से तैनात मुन्शी ब्रजेश कुमार जैसे पुलिसकर्मियों ने पुलिस की छवि को कलंकित कर रखा है। ब्रिजेश कुमार जैसे पुलिसकर्मियों की वजह से ही गरीब जनता का विश्वास पुलिस थानों से उठता जा रहा है और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्रो की संख्या बढती जा रही है। अब देखना ये है की तेजतर्राक पुलिस अधीक्षक ऐसे भ्रस्ट पुलिसकर्मियों पर क्या कार्यवाही करते है।