Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बबलेश यादव बने लोक कला सेवा समिति अध्यक्ष

बबलेश यादव बने लोक कला सेवा समिति अध्यक्ष

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती लोक कला सेवा समिति रूपसपुर फिरोजाबाद के तत्वावधान में सत्र 2017-19 के लिये समिति पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुम्बई से आये फिल्म निर्देशक एमएस चैहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कोषाध्यक्ष पद पर अतुल यादव तथा महामंत्री पद पर योगेश चंद्रवंशी को कोई अन्य आवेदक न होने के कारण निर्विरोध चुन लिया गया। अध्यक्ष पद पर विवेक यादव तथा बबलेश यादव के आवेदन प्राप्त हुये। जिसके लिये चुनाव कराया गया। कुल 26 मतदाताओं में से 22 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें बबलेश यादव को 12 मत तथा विवेक यादव को नौ मत प्राप्त हुये। एक मत खारिज हो गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिये बबलेश यादव तीन मतों से विजयी हुये। चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार कनक तथा चुनाव निर्देशक अतुल कुमार शर्मा ने सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।