Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आम जनता की जेब में डाका डाल रहे जन सेवा केन्द्र संचालक

आम जनता की जेब में डाका डाल रहे जन सेवा केन्द्र संचालक

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार सविता। शिवली कस्बे में संचालित जनसेवा केंद्रों की मनमानी के आगे आम जनता बेहाल है जन सेवा केन्द्र के माध्यम से आम जनता की जेब में डाका डाल रहे जन सेवा केन्द्र संचालक। आप को बताते चले कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में जन सेवा केन्द्र संचालक जबरदस्त लोगों के जेब काटने का काम कर रहे है। अहम बात ये भी है कि बिजली बिलों को जमा करने के लिए जन सेवा केंद्रों को निर्देश है कि बिलो को जमा धन जन सेवा के माध्यम से जमा कर अतिरिक्त कोई भी चार्ज देय नहीं होगा। उसके बाद भी जन सेवा केंद्र संचालक उगाही करते देखे जा रहे है। जन सेवा केन्द्र के माध्यम से जन सेवा केन्द्र वाले आम जनता का पैसा लूट घासोट मचाये हुए है। आखिर शिवली कस्बे की बात करे तो जन सेवा केंद्र संचालक सरकार को बेवकूफ बना कर एक ही नाम से चार चार जन सेवा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है शिवली कस्बे में आस पास के गांव के नाम पर जन सेवा केन्द्र लेकर कस्बा शिवली में संचालित किया जा रहा है। शिवली कस्बे में जन सेवा केंद्रों की बाढ़ सी आ गयी है। जन सेवा केन्द्र संचालक लूट घसोट मचाये हुए है। जिससे शिवली कस्बा में चर्चा का विषय बन चुका है लेकिन जिस गांव के नाम पर जन सेवा केन्द्र लिया गया है उसके बाद शिवली में संचालन कर दिया जाता है और गांव के लोग इधर उधर भटकते दिखाई देते है। सबसे मजे की बात यह है कि जिस गांव कब नाम पर जन सेवा केन्द्र है उसी गांव के लोग मिलो चक्कर काट रहे है। अधिकारीयो की मेहरबानी जन सेवा केंद्रों पर खूब बरसती दिखाई पड़ रही है। सब कुछ जानने के बाद भी उच्च अधिकारी अनजान बने है। युवा नेता दीपक गुप्ता, रामलखन, रवि, रमा ने बताया कि जनसेवा केंद्रों पर जम कर उगाही की जा रही है। कार्यवाही न होने से हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। वही इस मामले में उपजिलाधिकारी रामशिरोमणि से बात की गई उन्होंने वही रटा रटाया बयान बताया कि मामला जानकारी में आया छानबीन कर अवश्य कार्यवाही की जाएगी।