Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। दहेज में एक सिफ्ट डिजायर की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। इस सम्बन्ध में महिला ने सुसराल पक्ष के चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मौहल्ला गढैया निवासी साविया खाॅन पुत्री मु अजहर ने थाने में अपने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है उसकी शादी पाॅच वर्ष पूर्व मुम्बई महाराष्ट्र निवासी सिराजुद्दीन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देते हुए महिला का उत्पीड़न तथा मारपीट करते थे। शादी के एक साल बाद ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में एक सिफ्ट डिजायर की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। महिला को घर से निकालने के बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे तथा ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के परिवार के साथ भी गाली.गलौच की और अभद्रता करते हुए उसे घर से भगा दिया। घटना के संबंध में महिला ने पति सिराजुद्दीन सहित इलियास, नूरजहाॅ, महरवान निवासी मुम्बई महाराष्ट्र को नामजद करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।