Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाधान दिवस 18 जून को अकबरपुर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजित

समाधान दिवस 18 जून को अकबरपुर तहसील में डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को गंभीरता के साथ लेने के आदेश दिये गये है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सम्पूर्ण समाधान का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किये जाये। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा क्रमानुसार प्रत्येक तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी जिसमें अतिरिक्त अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत निर्धारित रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिलाधिकारी द्वारा नामित किसी अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। शेष तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जायेगी। यदि उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले दिन आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का माह जून 2019 से अगस्त 2019 रोस्टर के अनुसार 18 जून जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तहसील दिवस अकबरपुर में, तहसील भोगनीपुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील सिकन्दरा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान आयोजित की जायेगी।
इसी प्रकार 2 जुलाई 2019 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर में जिलास्तरीय, तहसील डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील सिकन्दरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी। इसी प्रकार 16 जुलाई 2019 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील डेरापुर में, तहसील सिकन्दरा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व व अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील मैथा में आयोजित की जायेगी।
इसी प्रकार 6 अगस्त 2019 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सिकन्दरा में आयोजित की जायेगी तथा तहसील रसूलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। वहीं 20 अगस्त 2019 को जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रसूलाबाद में आयोजित की जायेगी तथा तहसील मैथा में मुख्य विकास अधिकारी, तहसील अकबरपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।