Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बुद्ध प्रतिमा तोड़ने में दो किये गिरफ्तार

बुद्ध प्रतिमा तोड़ने में दो किये गिरफ्तार

2017.03.02 15 ravijansaamnaहाथरस नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित खन्दारी गढ़ी अम्बेडकर पार्क में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा को बीती रात्रि को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिये जाने से जहां गौतमबुद्ध अनुयायियों में भारी खलबली मच गई वहीं आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया गिरफ्तारऔर घटना की रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज करा दी गई। उक्त मामले में थाना हाथरस गेट पुलिस ने छानबीन करते हुये दो लोगों को प्रतिमा तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसओ थाना हाथरस गेट रजनेश तिवारी ने बताया कि भगवान गौतमबुद्ध की प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में नामजद आरोपियों प्रताप सिंह व रिंकू निवासीगण मौहल्ला खन्दारी गढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उक्त घटना को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह भैयाजी ने भारी आक्रोश प्रगट किया है और महापुरूषों के प्रतिमाओं के साथ ऐसा कृत्य करने वालों की कड़ी निंदा करते हुये उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।