Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवागत डीएम ने लिया चार्ज

नवागत डीएम ने लिया चार्ज

2017.03.03 08 ravijansaamnaकानून व्यवस्था को प्राथमिकता
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शुक्रवार को जिले का कार्यभार संभाल लिया। चार्ज लेने के बाद डीएम ने कोषागार पहुंच कर वहां भी आवश्यक पत्रावली पर हस्ताक्षर किये। इस दौरान जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिलाधिकारी राजेश प्रकाश एवं पुलिस कप्तान हिमाशु कुमार का तबादला किए जाने के बाद दोनों अधिकारियों ने गुरूवार की रात को चार्ज छोड दिया। वहीं नवागत जिलाधिकारी नेहा शर्मा शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय पहुंची। मुख्यालय पहुंच कर उन्होंने विधिवत चार्ज ग्रहण किया। बताते चलें कि नवागत जिलाधिकारी इससे पूर्व संभागीय खादय नियंत्रक के पद पर तैनात थीं। उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना के लिए हर संभव प्रयास किए जाऐंगे। साथ जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। नवागत डीएम के चार्ज लेते समय जिले के कई आलाधिकारी मौजूद रहे।