Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीपीएस हाथरस में सिने सुदर्शन अवाॅर्ड डिस्ट्रीब्यूशन समारोह

डीपीएस हाथरस में सिने सुदर्शन अवाॅर्ड डिस्ट्रीब्यूशन समारोह

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। दिल्ली पब्लिक स्कूल में फिल्म जगत के 100 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास को अपने सांस्कृतिक महोत्सव- ‘सिने सुदर्शन’ के माध्यम से नवंबर माह में प्रस्तुत किया गया था। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ सीनियर विंग, डीपीएस अलीगढ़ जूनियर विंग, डीपीएस सिविल लाइंस अलीगढ़, आशा किरण, डीपीएस शिक्षा केंद्र और डीपीएस हाथरस के करीब 3500 छात्र-छात्राओं द्वारा हिस्सा लिया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए डीपीएस हाथरस के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी इस शानदार प्रस्तुति के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान करने हेतु विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन जी के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम की डी.वी.डी. भी प्रदान की गई।