Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर ने नगर आयुक्त संग बाजारों में फोगिंग मशीन से कराया सैनीटाइजेशन

मेयर ने नगर आयुक्त संग बाजारों में फोगिंग मशीन से कराया सैनीटाइजेशन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु रविवार को नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य बाजारों में फोगिंग मशीन द्वारा सैनीटाइजेशन कार्य कराया गया। जिससे नगर में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम किया जा सके।
रविवार को मेयर नूतन राठौर, नगर आयुक्त विजय कुमार ने नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सुभाष तिराहे से फोगिंग मशीन द्वारा सैनीटाइजेशन कार्य का शुभारम्भ किया। मेयर ने अपने हाथों में सैनीटाइजेशन कार्य की कमान संभाली और नगर निगम क्षेत्र के आसपास की मार्केट को सैनीटाइजेशन किया। इस दौरान नामित पार्षद आशीष यादव, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, विजय शर्मा, धीरज पाराशर के अलावा नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।