Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामलीला मंचन को लेकर हुई बैठक- सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार

रामलीला मंचन को लेकर हुई बैठक- सरकार के दिशा निर्देशों का इंतजार

बिल्हौर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। कोरोना काल में रामलीला मंचन को लेकर श्री राम जानकी रामलीला मंडल (कमेटी) सरिगवां बिल्हौर ने बैठक की।
श्री राम जानकी रामलीला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष भिन्न-भिन्न जगहों(क्षेत्रों) में जाकर श्री राम लीला के मंचन किए जाते हैं। इस वर्ष कोरोना काल में रामलीला मंचन को लेकर सरकार द्वारा अभी कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। इस विषय को लेकर मंडल अध्यक्ष ने एक बैठक की, जिसमें रामलीला मंचन को लेकर विचार – विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला के जो भी सरकार के निर्देश होंगे, उसके अनुसार ही रामलीला मंचन करेंगे। सरकार ने 100 लोगों की उपस्थिति के साथ धार्मिक आयोजन को भी अनुमति दे दी है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि सितम्बर महीने के अंत तक रामलीला को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।
बैठक में मंडल अध्यक्ष आशीष बाजपेयी(राम), महासचिव सोनू यादव, व्यवस्था मंत्री शशिकांत मिश्र, कमल कुमार त्रिपाठी, रामगोपाल शुक्ल, सुरेन्द्र शुक्ल, रजनीश त्रिपाठी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मास्क, सैनिटाइजर के साथ- साथ उचित दूरी आदि नियमों का पूर्णत: पालन किया गया।