Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जयंती के माध्यम से दिया भगवान महावीर का संदेश

जयंती के माध्यम से दिया भगवान महावीर का संदेश

2017.04.09 10 ravijansaamnaनन्हें-मुन्ने बच्चों ने दिया मनभावन कार्यक्रम
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी की जयंती आज पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। इससे पूर्व जैन धर्माम्लबियों ने प्रभात फेरी निकाल कर भगवान महावीर के संदेश अहिंसा परमो धर्म को प्रसारित किया। आज निकाली गई जंयती के दौरान समाज द्वारा स्वच्छता और सांस्कृतिक एकजुटता का संदेश भी दिया। जयंती के दौरान जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहें। आज भगवान महावीर कर 2616 वां जनकल्याण महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर के संदेश अहिंसा रैली निकाली गई। वहीं भारत विकास परिषद के तत्वावधान में बच्चों का रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर जी की भव्य नयनाभिराम शोभायात्रा का शुभारम्भ श्री मनीष असीजा नगर विधायक और प्रमोद कुमार नगर आयुक्त द्वारा किया गया। तदोपरात शाम पांच बजे 108 कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेद्र प्रसाद जैन राजू डेकोरेटर और ध्वजारोहण संभव प्रकाश जैन एवं योगेश प्रसाद जैन द्वारा किया गया। शाम को छह बजे मेला का शुभारम्भ ऋषभ कुमार जैन आधार बैंगिल द्वारा किया गया। जयंती में कई सांस्कृतिक और जन कल्याण से जुडे पहलुओं पर आधारित भव्य डोला आदि प्रर्दशित किए। खास बात यह रही कि संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान से जुड़े पहलुओं पर आयोजक मंडल का मुख्य फोकस रहा। जयंती का मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा और आरती उतार कर स्वागत किया गया। वहीं लोगों ने इस अवसर पर जयंती पदाधिकारियों का भी फूलमाला और शीतल पेय पिला कर उनकी हौसला अफजाई की। मुख्य बाजार क्षेत्र से शुरू हुई सदर बाजार, मौहल्ला गंज, डाकघर चैराहा आदि प्रमुख मार्गो से होती हुई जयंती दिगम्बर जैन मेला स्थल पीडी जैन कालेज के सामने पहुंची । जहां नौ अपे्रल को आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए। जयंती में मनीष असीजा, एमएलसी डा. दिलीप यादव, संदीप तिवारी, विजय जैन देवता, अरूण जैन पीली कोठी, कुलद्वीप जैन एडवोकेट, कमलेश जैन शंभू, आदेश जैन, संजीव बबलू, अनूप जैन, संजीव जैन, नंदीश्वर नंदी ,पंकज जैन और राहुज जैन मौजूद रहे।
डंडिया ने किया सभी को आर्कषित
जयंती के दौरान बच्चों के डंडिया नृत्य के दौरान मनभावन प्रस्तुतियां दी गई। बालक-बालिकाओं के कार्यक्रम को देख जयंती में मौजूद लोगों और दर्शकों ने भरपूर मनोरंजन किया। मेला स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टाॅल मेला आयोजकों की ओर से मेला स्थल पर विभिन्न जनोपयोगी स्टाॅल स्थापित कराए। वहीं सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान नगर व जैन समाज के गणमान्यों का भव्य स्वागत भी किया गया।