Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत

फिरोजाबाद, जन सामना। रामगढ़ क्षेत्र उर्दू नगर निवासी एक महिला की षुक्रवार की देर रात्रि संदिग्ध मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मृतका गर्भवती थी। रामगढ़ क्षेत्र उर्दू नगर निवासी रूबी (20) पत्नी शाहरूख की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध मौत हो गयी। रूबी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी। जिसका इलाज चल रहा था। करीब एक डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। सूचना पाकर कटरा मीरा शिकोहाबाद निवासी मायका पक्ष के लोग भी आ गये। ससुरालीजन फरार बताये गये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रामगढ़ ने बताया कि गर्भवती महिला थी, बीमारी की वजह से उसकी मृत्यु हुई है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।