महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश का कोरोना के प्रतिदिन नये मामलों में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान
समग्र मृत्यु दर गिरकर 1.37 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल मामलों में से इन राज्यों का योगदान 80.5 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,951 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से 84.49 प्रतिशत मामले छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में हैं।
महाराष्ट्र में दैनिक आधार पर सबसे अधिक 30,535 (65.03 प्रतिशत) नये मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 2,644 और केरल में 1,875 नये मामले सामने आए हैं।
आज भारत के कुल कोरोना सक्रिय मामले (केस लोड) 3,34,646 हो गये है और यह कुल पॉजिटिव मामलों का 2.87 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 25,559 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट (7 दिनों का औसत) इस समय 3.70 प्रतिशत है।
8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
भारत में इस समय कोरोना टीकाकरण का कुल दायरा 4.5 करोड़ से अधिक हो चुका है।
अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह 7 बजे तक 7,33,597 सत्रों के माध्यम से 4.50 करोड़ से अधिक (4,50,65,998) कोविड-19 टीके की डोज दी गई है। इनमें 77,86,205 स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 48,81,954 स्वास्थ्यकर्मी दूसरी डोज ले चुके हैं। वहीं 80,95,711 फ्रंटलाइन वर्कर्स पहली और 26,09,742 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज ली है। 1,79,70,931 लाभार्थियों की उम्र 60 साल से अधिक हैं जबकि 37,21,455 लाभार्थी वे हैं जिनकी उम्र 45 साल से अधिक है और वे किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं।