Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनी होली, युवतियों और ने जमकर खेली होली

धूमधाम से मनी होली, युवतियों और ने जमकर खेली होली

फिरोजाबाद। सोमवार को सुहागनगरी में होली का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाऐं दी। वही पकवानों का जमकर लुफ्त उठाया। सोमवार की प्रातः सबसे पहले होली जलाई गई। जिसमें गन्ना में गेहूॅ की बाल लगाकर भूना गया। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे होली की बधाई दी। वहीं बच्चे एक दूसरे को रंग लगाकर एंव पिचकारी से होली खेलते नजर आये। वहीं युवतियां भी पीछे नहीं रही। उन्होंने भी एक दूसरे के रंग लगाकर जमकर होली खेली। वहीं जगह-जगह पानी की होली भी खेली गई। महिला-पुरूष भी एक दूसरे के रंग लगाकर जमकर होली खेली। साथ ही पानी में रंग घोलकर एक दूसरे पर डाला। वहीं युवा होली के गीतों पर झूमते नजर आये। वहीं बड़े लोग भी होली के रंग में डूब गये। उन्होंने भी होली का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं होली पर ठंडाई, गुजिया, नमकीन, सेब आदि पकवानों का जमकर लुफ्त उठाया।