हाथरस। कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की पहली सूची जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने वरिष्ठ कांग्रेसियों की सहमति व प्रदेश महासचिव प्रभारी अनिल यादव की संस्तुति के बाद घोषित की है। वार्ड नंबर 1 से मनोज उपाध्याय, 2 से डॉ. गौरव कश्यप, 3 से सुदामा गुप्ता, 5 से बृजेश देवी, 6 से आरती, 7 से साधना राय, 9 से टेक चंद्र राव, 11 से राजपाल पुनिया एड., 12 से राम बृज सिंह एड., 13 से लाखन सिंह, 14 से काजल चौधरी, 15 से विद्या देवी, 16 से सिमरन गौतम, 17 से किशन गौतम, 19 से राजकुमार बघेल, 20 से देवेंद्र कुमार यादव, 21 से उषा देवी, 22 से मिथिलेश शर्मा, 23 से किशन दीक्षित, 24 से रामा देवी खटीक घोषित की हैं।