हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को लकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही पहली बार मास्क न लगाने पर एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में 10 हजार का जुर्माना वसूल किया जाएगा। रविवार को लक डाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनेटाइजेशन के साथ फगिंग की जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार लकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश भर में रविवार के दिन बंदी रहेगी।