Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया भगवान बुद्ध का जन्मोत्त्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया भगवान बुद्ध का जन्मोत्त्सव

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चंद्रनगर विभाग के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान बुद्व के जन्म उत्सव पर संध के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में धर्मेंद्र विभाग प्रचारक एवं मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद ने कहा की भगवान बुद्ध की अनुयाई लगभग 22 देशों में हैं। भगवान बुद्ध भगवान राम के वंशज थे। भगवान बुद्ध ने कहा था कि जन्म से कोई भी ब्राह्मण या शुद्ध नहीं होता है वह अपने कर्म के अनुसार होता है। अतः हमे अपने कर्मा को सुधारना चाहिये। बैठक में विभाग संचालक वीरेन विभाग, कार्यवाह जयप्रकाश, विभाग सह कार्यवाह बृजेश, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख अम्बेश कुमार, महानगर संचालक डॉ रमाशंकर, गौरव, धर्मेंद्र, सौरभ, बंटी, अमर सिंह, संदीप, अतुल मौजूद रहे।