Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवा कार्य को लेकर मुकेश विद्यार्थी का किया सम्मान

सेवा कार्य को लेकर मुकेश विद्यार्थी का किया सम्मान

फिरोजाबाद। देवदूत शिक्षण संस्थान जरूरतमंदों की सेवा को हर समय तैयार देखी जा रही है। संस्थान द्वारा लाॅकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। मुकेश विद्यार्थी व उनके सहयोगियों द्वारा देवदूत शिक्षण संस्थान करके एक संस्था चलाई जा रही है। जिसमें हर जरूरतमंद का ख्याल रखा जा रहा है। वह हर किसी जरूरतमंद के सहयोग को आगे आते देखे जा रहे है। ऐसा ही नजारा लाॅकडाउन में देखने को मिला। उनके द्वारा हर रोज दो सैकड़ा से अधिक लोगों को सिल्लोड़ी सरकार की बगीची में टीम के साथ जरूरतमंद को बैठाकर भोजन खिलाया जाता था। वहीं उनकी संस्था द्वारा गरीब व बेसहारा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की कड़ी में भी अहम योगदान दिया जा रहा है। जिससे गरीब व बेसहारा बच्चे पढ़ लिखकर अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। देवदूत शिक्षण संस्थान द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य से प्रसन्न हो कर बुधवार को सरला दीक्षित द्वारा समस्त टोली के मनोबल वृद्धि हेतु भगवान कृष्ण एवम राधे की मूर्ति मुकेश विद्यार्थी को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। भविष्य मे भी ऐसे सेवाकार्य किये जायें इस आशय से आशीर्वाद दिया।