Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तात्याटोपे नगर में जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

तात्याटोपे नगर में जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

कानपुर। गुजैनी तात्याटोपे नगर में जर्जर सड़क पर जलभराव होने के विरोध में लोगों ने रविवार दोपहर को पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया और हाथ जोड़कर अधिकारियों से सड़क बनवाने की गुहार लगाई। वहीं] लोगों ने चेतावनी भी दी। कि सड़क जल्द न बनी तो वो लोग नगर निगम मुख्यालय को घेराव भी करेंगे। पार्षद पति विजय गौतम ने बताया तात्याटोपे नगर से हाईवे को जाने के लिए एक मात्र सड़क पिछले 10 साल से बदहाल पड़ी है। हर बारिश में गड्ढेनुमा सड़क पर जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इकई बार तो लोग गिरकर घायल तक हो चुके हैं। लेकिन समस्या बताने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज होकर जनता संग उन्होंने जलभराव के बीच प्रदर्शन किया और हाथ जोड़कर अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की। इस मौके पर डॉ. पीएन
अवस्थी, आदित्य शुक्ला, मोहित सविता, प्रवेश गुप्ता, बलराम श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, आंनद शुक्ला, विवेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।