Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ड्राई राशन वितरण में धांधली पर मैनेजर को हटाया गया ADO, ISB से स्पष्टीकरण

ड्राई राशन वितरण में धांधली पर मैनेजर को हटाया गया ADO, ISB से स्पष्टीकरण

डिप्टी कमिश्नर स्वतः रोज़गार द्वारा जाँच के बाद की गयी कार्यवाही से मचा हड़कंप
इटावा। विकासखंड बढ़पुरा के गांव मडैया करीलगढ़ में गठित स्वयं जयगुरु स्वयं सहायता समूह की गुड्डी देवी को ड्राई राशन वितरण का कार्य हेतु विकासखंड द्वारा नामित किया गया था। दो माह बाद विकासखंड पर सांठगांठ करके समूह सखी सीमा यादव अपने केला मां स्वयं सहायता समूह की नाम पर डाई राशन वितरण हेतु उठाव किया। प्रीति द्वारा इसकी शिकायत की गई। शिकायत की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई।
जानकारी मिली है कि सीमा यादव को ड्राई राशन वितरण का कार्य नहीं दिया गया था। विकासखंड पर कर्मचारियों से मिलकर गलत तरीके से अपने नाम राशन का उठाव किया। इस कार्य में ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं सहायक विकास अधिकारी आईएसबी द्वारा सहयोग किया गया। सीमा यादव समूह सखी के साथ-साथ अपने समूह की अध्यक्ष है। अपने समूह के नाम सामुदायिक शौचालय का काम आवंटित कराया है। साथ ही सीआईडी बोर्ड के लिए भी मांग की है। सभी लाभ व्यक्तिगत रूप से हड़पना चाहती है। गरीब महिलाओं को गुमराह कर रही है। इस पूरे मामले की जब स्वतः रोज़गार के डिप्टी कमिश्नर ब्रजमोहन अंबेड द्वारा जाँच कराई गयी तो ब्लॉक मिशन प्रवंधक कृष्ण कांत चौधरी दोषी पाए गए। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक कृष्णकांत चौधरी को विकासखंड से हटा दिया गया है।