Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा व महामंत्री अमोल अग्रवाल

रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा व महामंत्री अमोल अग्रवाल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रेडीमेड एसोसिएशन का गठन किया
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रेडीमेड एसोसिएशन का गठन किया जिसके अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष हाजी नौसे खान, साजिद भाई, कन्हैया लाल गुप्ता, मनीष गुप्ता, आफताब, महामंत्री अमोल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, संरक्षक अजीज भाई व सदस्य ब्रह्म गुप्ता, कमल तीरथानी, योगेश सिंह चौहान, आशीष पोरवाल आदि को चुना गया।
रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मांग को दोहराते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि शनिवार को तहसील दिवस सहित तमाम प्रशासनिक कार्य शुरू हो चुके है। उसी प्रकार से व्यापारियों को भी बाजार खोलने की अनुमति दी जाए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने टिक्सी मंदिर के सामने स्थित महाप्रभु रेस्टोरेंट में उक्त घोषणा की इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ए0क0े शर्मा, प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता, प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष वी के वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव, जिला महामंत्री शैलेश जैन, सुनीत सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी, महामंत्री रिंकू यादव, महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपाई, महामंत्री निधि पांडे, ममता दुबे, संजय त्रिपाठी, हरि गोपाल, मोहन शुक्ला, अजय गुप्ता, अखिलेश शर्मा, नगर अध्यक्ष आलोक दिक्षित, नगर संरक्षक आकाशदीप जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।