Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निगम कर्मचारियों ने सम्मानित किया असीजा को

निगम कर्मचारियों ने सम्मानित किया असीजा को

2017.05.12 07 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम के रामचन्द्र पालीवाल हाॅल में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा आज नगर विधायक मनीष असीजा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर निगम के वरिष्ठ अफसर और कर्मचारी शामिल हुए। नगर पालिका के रामचंद्र पालीवाल हाॅल में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा का पगडी और फूल मालाएं भव्य स्वागत किया गया। विधायक सदर ने कर्मचारियों की स्वागत समारोह से अभिभूत होकर कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात हैं कि निगम कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान दिया है। इसके लिए वे सदैव ऋणी रहेगें। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद कुमार प्रभारी नगर आयुक्त, वेदप्रकाश कौशिक प्रांतीय संघ नेता, अशोक गोयल, सुभाष शर्मा, पंकज मिश्रा, अवर अभियंता पीके सिंह, राजीव दीक्षित, देवेद्र जैन, छकौडी लाल, भल्लू सिंह, शिवशंकर गुप्ता, जेपी बघेल, श्याम सिंह यादव सभासद, सीपी सिंह, हरीमोहन आदि मौजूद थे।
हटाए गए पंप चालकों ने सौंपा ज्ञापन
वर्ष 2005 में रखे गए लगभग 183 पंप चालकों और 36 बेलदार मिस्त्रियों ने स्वागत समारोह के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निगम अफसरों की मनमानी का हवाला देते हुए सेवा बहाली की मांग की गई है। मांग करने वालों में तरूण शर्मा, विष्णुकांत पचैरी, अर्जुन गुप्ता, कृष्णमोहन पचैरी, विकेद्र पाल सिंह, उमेश जादौन, पीयूष शर्मा, सुभाष चद्र, अरविंद चतुर्वेदी, राकेश बाबू आदि शामिल हैं।