Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गए भाजपाई

निकाय चुनावों की तैयारी में जुट गए भाजपाई

2017.05.13 01 ravijansaamnaमण्डल कमेटी के साथ वार्ड विस्तारक के काम-काज में जुटे पार्टी कार्यकर्ता घर घर लगाए स्टीकर-झण्डे
कानपुर, जन सामना संवाददाता। आगामी निकाय चुनावों की तैयारी के लिए भाजपाईयों ने कमर कस ली है। इसी के साथ मण्डल कमेटी के साथ वार्ड विस्तारक के काम-काज का जुटे पार्टी कार्यकर्ता घर घर स्टीकर-झण्डे लगाए। छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल के वार्ड 53 के विस्तारक के दायित्व का निर्वाह करते हुये वार्ड के सेक्टर प्रमुख अविनाश त्रिपाठी और मंडल की संचालन कमेटी की बैठक कर भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलामंत्री संजय कटियार ने सदस्य रजनीश राजपूत के साथ बूथ प्रमुखों को सामग्री उपलब्ध कराई। बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बूथों पर जाकर घरों में स्टीकर और झंडे लगवाये। प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद निर्देश चैहान, मंडल उपाध्यक्ष आलोक वर्मा, ओ0बी0सी0 मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रजनीश राजपूत, सेक्टर प्रमुख अविनाश त्रिपाठी, यल0 बी0 सिंह, आशा तोमर, गूंजा साहू, हितेश द्विवेदी, गुड्डू बाजपेयी, आकाश सिकरवार, सौरभ तिवारी, मिथलेश द्विवेदी और नरेश अग्रहरी आदि रहे।
पं दीनदयाल जन्मशती वर्ष कार्यक्रम तय
भाजपा ने आगामी चुनावों में जनता में अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष कार्यक्रम तय किये हैं। कानपुर दक्षिण जिलामंत्री संजय कटियार ने बताया कि बाकायदा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम संचालन समिति बनाई है। इसके तहत सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जायेगा।भाजपा की जिला इकाई से वार्ड विस्तारक नियुक्त किये गये हैं जो वार्ड स्तर पर जनता तक सीधा संवाद स्थापित करते हुये घर घर जाकर प्रचार सामग्री जैसे स्टीकर लगवाने और झंडे लगवाने आदि का कार्य 10 मई से 25मई तक रोज प्रवास करते हुये करेंगे।