Thursday, May 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा की सरकार बनी, तो गरीबों को मिलेगी मुफ्त सुविधाएं:इंद्रजीत सरोज

सपा की सरकार बनी, तो गरीबों को मिलेगी मुफ्त सुविधाएं:इंद्रजीत सरोज

सलोन,रायबरेली| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश सरकार के ताकतवर मंत्रियों में से एक रहे इंद्रजीत सरोज का सलोन आगमन पर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।सपा के राष्ट्रीय महासचिव सरोज लखनऊ से प्रतापगढ़ जाते समय कुछ देर सलोन में रुक कर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। मिशन 2022 के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दलित,किसान,नौजवान,छात्र,विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं एवं एकजुट होकर के अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। सपा सरकार आने पर महिलाओं को समाजवादी पेंशन,युवाओं को लैपटॉप ,बेरोजगारों को रोजगार, किसानों को फ्री सिंचाई ,फ्री दवाई, फ्री पढ़ाई ,सपा सरकार मुहैया कराएगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता संतराम पासी, इरफान सिद्दीकी, मंसूर जाफरी इसरार हैदर,संतोष शुक्ला, मो.नासिर, शिव पूजन, कुलदीप शुक्ला,समेत पार्टी के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं सलोन विधानसभा की स्थित से अवगत कराया।